ताजा खबरे
IMG 20220528 WA0040 कबीर गायकों ने बिखेरे सामाजिक सौहार्द के रंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कबीर गायकों ने बिखेरे सामाजिक सौहार्द के रंग, कालूराम बामनिया ( मालवा _ म. प्र. ) मीर बासु( पुगल ) , ओमप्रकाश नायक और बबलू दम्मामी ने दी प्रस्तुतियां

Thar पोस्ट, न्यूज। सोफिया स्कूल के पीछे आयोजित कबीर संगत कार्यक्रम में मालवा ( मध्य प्रदेश) से आए लोक गायक कालूराम बामनिया, पूगल के मीर बसु , बीकानेर के ओम प्रकाश नायक तथा बबलू दमामी ने कबीर की वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । आयोजन रात तक चला।भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत के जन्म दिवस पर मित्र मण्डल द्वारा आयोजित कबीर संगत में देर रात तक लोक गायकों ने कबीर की वाणियों से सामाजिक विद्रूपता, ऊंच-नीच और नफरत पर करारी चोट करते हुए एकता और मोहब्बत का पैगाम दिया ।

आयोजन के संदर्भ में बोलते हुए भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कबीर की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए आज कबीर की जरूरत को रेखांकित किया और बीकानेर में अमन- चैन, भाई चारे , प्रेम- सद्भावना की अपील की ।

कार्यक्रम में शहर के सभी राजनैतिक दलों के नेता , जनप्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारी , सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया जगत के लोगो ने हिस्सा लिया ।

कबीर संगत मे नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र मीणा , यूआईटी के पूर्व चेयरमैन मकसूद अहमद, पूर्व सभापति हारुण राठौड़ , सरदार पी. एस. वोहरा, भँवर पुरोहित, अविनाश जोशी, पार्षद सुधा आचार्य, प्रफुल हटीला, हिमांशु शर्मा, यूआईटी सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, जालम् सिंह भाटी, कन्हैयालाल बोथरा , सुभाष मित्तल , वास्तु शास्त्री आर के सुथार , इकबाल समेजा , बीजेपी जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह , महामन्त्री कुंभनाथ सिद्ध, अनिल शुक्ला, डॉ. अशोक मीणा, उद्योग संघ के कमल कल्ला , महेंद्र कल्ला , शब्बीर अहमद, दिल्लु खां मोतिगढ़, फ़िरोज़ कोहारी, मुकेश त्यागी, शिवलाल गोदारा , चित्रेश गहलोत, धर्मचंद चौधरी , डॉ राजेंद्र मूंड, विक्रम सिंह भाटी, क्षत्रिय सभा के पूर्व अध्यक्ष बजरंग सिंह रॉयल ,एडवोकेट बिहारी सिंह राठौड़, सवाई सिंह चरकडा, मगनाराम केडली, राम सिंह चरकडा, भवानी सिंह शेखावत, शशिकांत शर्मा, बजरंग सारस्वत, कोजुराम सारस्वत, महिपाल सारस्वत, जितेंद्र सिंह रायसर , अब्दुल मजीद खोखर , साजिद सुलेमानी, विष्णु पूरी, एडवोकेट सुरेंद्र पाल शर्मा, अशोक बोबरवाल, भूपेंद्र शर्मा , विवेक मचरा, राजेंद्र मेघवाल ‘बापेउ’, डॉ. मनोहरलाल दावा , डॉक्टर श्याम अग्रवाल , डॉ. दाऊदी, ईजि. अंबाराम इनखिया, शिवलाल तेजी , भोजराज मेघवाल, इमरान कायमखानी , उस्मान गनी , अयूब कायमखानी, जावेद कायमखानी , मुजीब खिलजी , योगेश गहलोत , प्रभु राम मूढ़, थानाधिकारी मनोज मचारा, लक्ष्मण सिंह सहित प्रबुद्धजन व मौजीज पत्रकार मौजूद रहे ।


Share This News