ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220525 WA0215 प्रज्ञानम्’’ निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं हेतु 12वीं विज्ञान वर्ग की द्वितीय चरण में प्रवेश परीक्षा 27 मई को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सिंथेसिस और सुशीला-केशव सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रज्ञानम् में निःशुल्क कोचिंग नए सत्र हेतु कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग हिन्दी माध्यम की कक्षाएं गुरूवार 19 मई से प्रारम्भ हो चुकी हैं। बाकी 15 सीट्स प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी द्वितीय चरण की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन ले सकते हैं। अकादमिक निदेशक एकता गोस्वामी ने बताया की प्रवेश परीक्षा 27 मई 2022 कांता खतूरिया कालोनी स्थित प्रज्ञानम् प्रांगण में होगी। परीक्षा का समय शाम 5 बजे से 6ः30 बजे तक रहेगा।प्रवेश परीक्षा 12वीं बायोलॉजी वाले विद्यार्थियों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न व 12वीं गणित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रश्न होगें। परीक्षा की समयावधि डेढ़ घंटा रहेगी।
प्रशासनिक निदेशक डूंगर कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डा. के.डी.शर्मा ने बताया कि ये कक्षाएँ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए होगी।इस निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए सम्बंधित विधार्थी के 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा परिवार की कुल मासिक आय 15,000/- रूपये से कम होनी आवश्यक है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म कांता खतूरिया कालोनी स्थित प्रज्ञानम् ऑफिस से 26 मई को शाम 4 से 7 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।


Share This News