ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20211103 181707 4 बीकानेर : एसीबी की रेड से खलबली, केबिन से 3 लाख बरामद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाइयां इन दिनों जोरो पर है भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की टीम के द्वारा छतरगढ़ तहसीलदार कार्यालय पर रेड की गई है । इस कार्रवाई में एसीबी ने ₹310000 की नगद राशि जब्त की है। एसीबी की स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद के द्वारा कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के कार्यालय में सूचना सहायक के केबीन से ₹310000 बरामद किए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद ने बताया कि कार्यालय में जांच करने पर उन 39200 की रसीद मिली है। लेकिन ₹270800 का अभी तक कोई हिसाब किताब नहीं मिला है। फिलहाल एसीबी के द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं तहसीलदार कुलदीप सिंह व सूचना सहायक इरफान खान मौके पर मौजूद है।
गौरतलब है कि बीकानेर एसीबी टीम को पिछले कई दिनों से छतरगढ़ तहसील में रिश्वत के खेल की सूचना मिल रही थी। जिस पर आज एसीबी की स्पेशल यूनिट के द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें सूचना साहयक के केबीन से नगद राशि बरामद की गई। जिनका अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। एसीबी की टीम कैशियर इरफान खान से पूछताछ कर रही है कि इतनी राशि सूचना सहायक के कमरे मैं कैसे पहुंची । वंही एसीबी की इस कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मच गया। फिलहाल कार्रवाई जारी है।


Share This News