ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीकोलायत थाना इलाके में डेयरी में लगी आग से आठ गायों की जलने से मौत हो गई। इस हादसे में तीन श्रमिक भी घायल हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।श्रीकोलायत के उपरला बास में स्थित दूध डेयरी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई थी। इस दौरान डेयरी में खड़ी करीब तीस गायें आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने बीस गायों को बचा लिया लेकिन आठ गायें फिर भी जलने से मौके पर ही मर गई। तीन श्रमिक भी घायल हो गए। कस्बे के उपरला बास निजी डेयरी की छत पर लगे घास फूस ने अचानक आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी डेयरी चपेट में आ गई। यहां करीब 45 अमेरिकन गाय थी जिसमें तीस गायें चपेट में आ गई। इनमें बीस को बचा लिया गया लेकिन शेष आठ गायों को बचाया नहीं जा सका। मौके पर एसडीएम प्रदीप चौहान व जन प्रतिनिधियों ने पहुंचकर मदद की।कस्बे में एक भी दमकल नहीं है। ऐसे में आग लगने पर आसपास के टैंकर ही लाने पड़ते हैं,


Share This News