ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में इंगानप नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। ये दोनों एक बाइक पर नहर के पास से गुजर रहे थे कि संतुलन बिगडऩे से दोनों अंदर जा गिरे। आसपास के लोगों ने बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इनके शव ही बाहर निकाले जा सके। करीब तीस किलोमीटर दूर आरडी 837 के पास नहर में आने जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। नहर के पास ही इनकी बाइक असंतुलित हो गई। इससे सदीक खान उम्र 19 निवासी गुड़ा व नवाब खान उम्र आरडी 837 दोनों अंदर गिर गए। आसपास के लोगों ने इन्हें देख लिया और बचाने का प्रयास किया। यहां के पवन सिंह भाटी सहित तीन युवक नहर में उतरे ओर बचाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि किसी भी वाहन ने टक्कर नहीं मारी। गाड़ी असंतुलित होने से दोनों अंदर गिर गए। यह अस्थायी रास्ता है। जहां से आमतौर पर पैदल यात्री ही जाते हैं लेकिन यहां से बाइक स्पीड से जा रही थी।कुछ लोग ट्रकों पर काम कर रहे थे, उन्होंने इन युवकों को देखा था।


Share This News