







Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश में बारिश का दौर और तेज होगा। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले पांच से छह दिन तक मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस सीजन में अब अब सर्वाधिक वर्ष माउंट आबू में माउंट आबू- 657 एमएम दर्ज की गई है। जबकि एक ही दिन में सबसे ज्यादा बारिश सलूंबर के लसाड़िया में 225 एमएम हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक मानसून पूरी तरह उफान पर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में अगले कुछ दिनों तक मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

