







Thar पोस्ट न्यूज। प्रशासनिक अमले ने गुरुवार को करमीसर क्षेत्र में पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटगेट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर आमिर खान और हसन अली द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासनिक अमला भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश तथा एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। अभियान का उद्देश्य भूमाफियाओं, असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारी कुणाल राहड़ और आकांक्षा गोदारा मौके पर मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ हिमांशु शर्मा तथा कोटगेट थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार ने संभाली।

