







Thar पोस्ट न्यूज। कल शुक्रवार 31 जुलाई को बिजली विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर कार्य करवाये जाएंगे। इस वजह से प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सीताराम गेट के पास, जस्सूसर गेट के पास, विंग्स स्कूल के पास, वाल्मीकि बस्ती, जस्सूसर रोड का क्षेत्र। प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक कोठी नंबर 8, सर्किट हाउस का क्षेत्र। प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक रथखाना कॉलोनी, राजविलास होटल, मंजू कॉलोनी, डी.आर.डी. ए. का क्षेत्र। प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एव बी, लालगढ पैलेस का क्षेत्र । दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक एफ.सी.आई. गोदाम, इंदिरा कॉलोनी का क्षेत्र बिजली कट में रहेगा।

