ताजा खबरे
IMG 20260604 120730 नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक 31 जुलाई व 1 अगस्त को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव हेतु बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक 1 अगस्त 2026 वार शनिवार को सुबह 10 .30 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय में आहूत होगी।
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में आहूत होने वाली इस बैठक में जिला प्रभारी एवं अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक भी मौजूद रहेगी वे प्रदेश कांग्रेस के आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत करवाएगी।

आगामी नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों पर मंथन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की बैठक 31 जुलाई को

आगामी नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (देहात) की महत्वपूर्ण बैठक 31 जुलाई 2026 शुक्रवार को सुबह 11ः00 बजे जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय, सूरज टॉकीज़ के पास, रानी बाजार, बीकानेर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, संभावित चुनावी कार्यक्रम तथा प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण व विशेष आमंत्रित सदस्यगण शामिल होंगे।


Share This News