ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
SAVE 20260730 221746 एमएस कॉलेज में पौधरोपण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजकीय महारानी सुदर्शन महाविद्यालय बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा की महारानी सुदर्शन महाविद्यालय इकाई द्वारा एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिग्विजय सिंह जी प्रदेश संगठन मंत्री , महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रजनी रमन झा,डॉ नरेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष , एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ उज्ज्वल गोस्वामी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सम्मानित अतिथियों और महाविद्यालय इकाई के सम्मानित सदस्यों द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। प्रो दिग्विजय सिंह जी ने कहा कि महाविद्यालय के उन्नति और विकास के लिए पुनः एक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने की आवयश्कता है।उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शैक्षणिक वातावरण के साथ शोध संबंधी गतिविधियां भी निरंतर चलनी चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महारानी सुदर्शन महाविद्यालय इकाई के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


Share This News