ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 22 जिलों में बारिश के आसार, इतने दिन मॉनसून रहेगा अति सक्रिय Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 2 अगस्त तक मॉनसून अति सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 22 जिलों में आंधी और तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 2 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।मानसून ट्रफ लाइन भी अपनी स्थिति में बनी हुई है।
मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 101 मिमी बारिश टोंक में हुई, जबकि झालावाड़ के झालरापाटन में 87 मिमी पानी बरसा। सवाई माधोपुर में भी भारी बारिश के चलते टाइगर रिजर्व में गणेश पोल का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। वन विभाग ने यहां अस्थाई तौर पर आवाजाही बंद कर दी है।  इसके अलावा भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर, नागौर, करौली, कोटा, राजसमंद और अलवर सहित कई जिलों में एक से चार इंच तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी राजस्थान में बारिश का मौसम मेले त्योहार तक बना रहेगा।


Share This News