ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 आखों में संक्रमण फैला, 7 रोगी जयपुर रैफर, ऑपेरशन थिएटर सीज Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन जिला अस्पताल से 7 नेत्र रोगियों को जयपुर रैफर किया गया है। अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में पोस्ट सर्जिकल संक्रमण की आशंका का मामला सामने आया है। घटना के बाद पांच मरीजों को पहले और दो अन्य मरीजों को बाद में जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जबकि ऑपरेशन थिएटर को सीज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डीडवाना-कुचामन जिले के राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन सिटी में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में पोस्ट सर्जिकल संक्रमण (इन्फेक्शन) की आशंका का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सात मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर को सीज कर दिया गया है, जबकि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन सिटी के नेत्र रोग विभाग में सात मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए थे। ऑपरेशन के अगले दिन नियमित जांच के दौरान मरीजों की आंखों में असामान्य लक्षण दिखाई दिए। विस्तृत परीक्षण में ऑपरेशन वाली आंखों में संक्रमण की आशंका सामने आई। इसके बाद पांच मरीजों को तत्काल एसएमएस अस्पताल जयपुर रैफर किया गया, जबकि शेष दो मरीजों को भी गुरुवार को बेहतर उपचार के लिए जयपुर भेज दिया गया।मामले की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कुचामन उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी को अस्पताल भेजा। एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीर ढाका, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी और डॉ. विनोद से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद नियमानुसार नेत्र रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर को सीज कर दिया गया। चिकित्सा विभाग की जांच टीम के अस्पताल पहुंचने के बाद ऑपरेशन थिएटर सहित पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जाएगी।


Share This News