ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 राजस्थान : 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी की भर्ती, शिक्षा की जरूरत नहीं, लेकिन अनुभव जरूरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार कभी स्कूल नहीं गए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया स्वच्छ भारत मिशन और नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है।
  • उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
  • अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का हो सकता है, लेकिन कुल अवधि एक वर्ष होनी चाहिए।
  • अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी 183 नगर निकायों में से केवल एक निकाय के लिए आवेदन कर सकेगा।

आयु सीमा

1 जनवरी 2027 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की आयु निर्धारित की जाएगी।

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम21 वर्ष
अधिकतम40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
  • उम्मीदवारों का चयन संबंधित नगरीय निकाय के अनुसार लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।
  • सबसे पहले एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उसी नगरीय निकाय के पात्र उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।
  • यदि पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अन्य नगरीय निकायों के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित अभ्यर्थियों को संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में श्रम विभाग के नियमों के अनुसार ₹7,410 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।


Share This News