







Thar पोस्ट न्यूज। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर संभाग मुख्यालय पर आयोजित करने का सरकार ने निर्णय लिया है। बीकानेर में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 28 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जयपुर सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बीकानेर में सोमवार को जिला कलक्टर निशांत जैन ने बैठक ली और पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और एट होम सहित मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।।बैठक के एजेंडे के अनुसार मुख्य समारोह के लिए स्थल चयन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ,14 अगस्त को आयोजित होने वाले एट होम/हाई टी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात, वीवीआईपी प्रोटोकॉल, सड़क मरम्मत, शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था ,मीडिया कवरेज और अतिथियों के ठहरने सहित सभी व्यवस्थाओं पर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। समारोह से पहले 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा,जबकि 14 से 16 अगस्त तक शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी। लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

