







Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 25 जिलों में बारिश के आसार है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी विकसित हो रहा है। इन दोनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। मौसम विभाग ने मंगलवार (28 जुलाई) को प्रदेश के 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार यह सिस्टम अब डीप डिप्रेशन में बदल चुका है और इसके असर से प्रदेश में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव फेज में रहेगा।

