ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। होटल वृंदावन बीकानेर में 29 मई शाम 5 बजे होगा आयोजन, शिक्षाविद्, पत्रकार और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

बीकानेर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार ) की बीकानेर इकाई की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार 29 मई की शाम रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल वृंदावन में हिंदी के प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक परिसंवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक डॉ हरिशंकर आचार्य, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (JAR) के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू करेंगे।

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के बीकानेर जिलाध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस परिसंवाद में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, पत्रकार एवं प्रबुद्धजन भाग लेंगे। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


Share This News