ताजा खबरे
बीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…
IMG 20260120 WA0015 scaled बीकानेर में जश्न, मोदी के सान्निध्य में युवा नेतृत्व नितिन नबीन के पदभार पर भाजपा का उत्सव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने पर बीकानेर में भाजपा संगठन ने उत्साह और उमंग के साथ खुशी मनाई। प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं एवं पटाखे फोड़कर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। कार्यालय परिसर “भाजपा जिंदाबाद” और “मोदी है तो मुमकिन है” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के सशक्त युवा नेतृत्व पर पार्टी के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर संगठन के शीर्ष दायित्व तक नितिन नबीन की यात्रा समर्पण, संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता की मिसाल है।

शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को राजनीति का मूल मंत्र बनाया है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, जिला मंत्री तरुण स्वामी, चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार व्यास, धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, देवरूप सिंह, नरेंद्र सिंह आबड़सर, मुकेश सैनी, मुकेश पंवार, अनूप गहलोत, सुभाष वाल्मीकि, भंवर जांगिड़, गजेंद्र सिंह, अंकित तंवर, निशांत गौड़, जेठमल नाहटा, जेना महाराज, मुल्तान बैद, भवानी पाइवाल, दीपक यादव, विनायक पारीक, आरती आचार्य, राधा खत्री, चांद शेखावत, अनु सुथार, जसवंत सिंह सोलंकी, हरिकांत शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News