ताजा खबरे
इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौला
IMG 20260117 WA0009 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुग़ल ने की वार्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। लोजपा नेता रमजान मुगल ने पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष चिराग पासवान से की मुलाकात वार्ता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय केबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अपने नये सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। इस मौके पर आयोजित आमंत्रित पार्टी सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने पार्टी सुप्रीमों एवं केबिनेट मंत्री चिराग पासवान को गृह प्रवेश की मुबारकबाद दी व साथ ही राजस्थान में पार्टी की कार्यकारिणी में विस्तार और जनाधार मजबूत करने समेत अनेक मुद्दो पर मंथन किया। कार्यक्रम में रमजान मुगल ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अब्दूल खलिक, सांसद राजेश वर्मा सहित पार्टी के अनेक नेताओं से की मुलाकात। राजस्थान में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया, जिससे राजस्थान में पार्टी का जनाधार मजबूत हो सके। मुगल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पावसान एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जल्द ही राजस्थान में राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का आश्वासन दिया है।


Share This News