ताजा खबरे
चुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा
IMG 20241023 101608 राजस्थान में इस दिन से पलटेगा मौसम, बारिश व हवाएं भी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 और 19 जनवरी को मौसम में करवट आने की पूरी संभावना है। हालांकि आगामी 4 से 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. उत्तरी हवाओं के तेवर बरकरार रहेंगे। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस बारिश से गलन बढ़ने की आशंका है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी. उसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. जिससे रात की ठिठुरन से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जयपुर सहित राजस्थान के 8 प्रमुख जिलों में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में छुट्टियां जारी रखी गई हैं. उत्तरी राजस्थान के क्षेत्रों में अगले दो दिनों के लिए शीतलहर और मध्यम स्तर के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. यातायात विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और लो-बीम लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।


Share This News