IMG 20241023 101608 बस की चपेट में आने से युवक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नोखा कस्बे के कुम्हारा चौक क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान भोजासर निवासी मनफूल मेघवाल के रूप में हुई है। युवक किसी काम से नोखा आया हुआ था। इसी दौरान कुम्हारा चौक के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की सहायता से नोखा स्थित बागड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Share This News