ताजा खबरे
चुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगरदेशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभाचुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बातजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान,युवा उद्यमियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प
IMG 20251213 WA0015 विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से होने वाले कार्यों का किया शिलान्यास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को गवरा देवी श्मशान भूमि भाटोलाई तलाई में टीन शेड, चौकी बनाने तथा चारदीवारी ऊंची करने के कार्य का शिलान्यास किया। विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के तहत इस कार्य पर 10 लाख रुपए व्यय होंगे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में अनेक कार्य करवाए गए हैं। विधायक निधि से भी आमजन के हितों को ध्यान रखते हुए ऐसे कार्य हुए हैं, जिनका लाभ और राहत आमजन को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्य समय पर पूर्ण करवाया जाए। भविष्य में भी विधायक निधि का व्यय आमजन की आवश्यकता के अनुरूप प्राथमिकता से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवा कल्याण के राज्य सरकार के ध्येय के मध्यनजर बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 17 दिसंबर को किया जा रहा है। क्षेत्र के युवा इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित शिविरों के दौरान क्षेत्र के इक्कीस सौ से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले हैं।
इस दौरान जेपी व्यास, किशन चौधरी, जोगेंद्र शर्मा, विजय पनिया, दाऊलाल हर्ष, प्रतीक स्वामी, दिनेश चांडक, अनिल आचार्य और विमल चौहान आदि मौजूद रहे।


Share This News