IMG 20241023 101608 बीकानेर में चाकूबाजी में युवक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के वल्लभ गार्डन में 8-10 युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसमे एक युवक द्वारा की गई चाकूबाजी में युवक घायल हो गया। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के सीआई विक्रम तिवारी ने एक युवक के घायल होने की पुष्टि की है। तिवारी के अनुसार वल्लभ गार्डन में कुछ युवक लड़े। एक युवक गणेश पर चाकू चलाने का आरोप है। गणेश की तलाश की जा रही है। वहीं सर्वेश नाम का युवक घायल हुआ। उसके सिर के पीछे के हिस्से पर चोट लगी। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दो युवकों के टांके लगाए गए। विक्रम तिवारी ने कहा कि जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। 


Share This News