ताजा खबरे
सड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ
IMG 20251119 130703 scaled उरमूल ट्रस्ट मीडिया कार्यशाला आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज बंधुआ मजदूरी के कानूनी पहलूओं पर उरमूल ट्रस्ट की ओर से मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। ट्रस्ट बीते 39 सालों से पश्चिमी राजस्थान में कार्यरत है और मुख्यत: सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े, गरीब एवं दलित वर्ग एवं दूर दराज के सुविधाविहीन गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन पेयजल, लोगों की आजीविका और जागरुकता से जुड़े मुद्दों पर काम करता है। ट्रस्ट की ओर से सचिव रमेश सारण ने मीडिया कार्यशाला में कहा कि ट्रस्ट द्वारा फील्ड में जागरुकता कार्यक्रम किया जाता है ताकि अगर किसी प्रकार का कोई तत्व पाया जाता है तो उस मजदूर की मदद की जाती है साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सके। उन्होंने बताया कि मीडिया का भी इस मामले में महत्वपूर्ण योगदान है। सोरेन मैडम ने बताया कि बंधुआ मजदूर या मानव तस्करी को बारीकी तत्वों को पहचानना जरुरी है ताकि उसकी मदद कर सके। उन्होंने कानूनी पहलूओं के बारे में भी विस्तार से बताया। परियोजना प्रबंधक चेनाराम बिश्नोई ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि वर्तमान में संस्था द्वारा बंधुआ मजदूरी की रोकथाम एवं जागरुकता का कार्य किया जा रहा है।


Share This News