ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 57 बीकानेर : बारिश व नाले में फसें 11 लोगों को जवानों ने निकाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

sdrf बीकानेर : बारिश व नाले में फसें 11 लोगों को जवानों ने निकाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। बरसात अब अनेक लोगों के लिए आफत बन रही है। बीकानेर में बजरंग विहार कॉलोनी में बरसाती नालें के बहाव क्षेत्र में फंसे 11 स्थानीय नागरिकों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सफलता हासिल की है। इस बारे में एसडीआरएफ के कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि रात बजरंग विहार कॉलोनी में बरसाती नालें के बहाव क्षेत्र में कुछ स्थानीय नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर बीकानेर में तैनात रेस्क्यू टीम जी-02 के प्रभारी हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह 10 जवानों की टीम तथा  आपदा राहत उपकरणों के साथ रात 09:30 बजे घटनास्थल पर पहुँचे।

थाना जय नारायण व्यास कॉलोनी इलाके के बजरंग विहार कॉलोनी में बरसाती नालें के टूटने से कॉलोनी  के कुछ मकानों के चारों तरफ 05 से 07 फीट तक पानी भर गया तथा स्थानीय नागरिक फंसे गये थे। टीम कमाण्डर  के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों श्रवण, राजेन्द्र, सुनील, धर्मेन्द्र, कमल, राजेश, मनोज,भंवरदान तथा पूनमचन्द ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले रेस्क्यू टीम मोटर बोट की सहायता से बरसाती नालें के बहाव क्षेत्र को पार कर पानी से घिरे मकानों में पहुँची। टीम ने बरसाती  नालें के पानी में फंसे 05 पुरूष, 02 महिला तथा 04 बच्चों सहित कुल 11 स्थानीय नागरिकों रामनारायण (35),मनोज पुत्र रामनारायण (07),गौरव चौहान (33),पूनम पत्नी गौरव, आरव पुत्र गौरव चौहान,सौनल पुत्री गौरव (09),परखा राम (70),संतोष पत्नी परखाराम (65), धीरेन्द्र पुत्र  परखाराम (35),आयुष पुत्र धीरेन्द्र (07) व आनन्द महू (60) को लाईफ जैकेट पहनाकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। मौके पर मौजूद थानाधिकारी जय नारायण व्यास कॉलोनी देवेन्द्र सोनी मय जाप्ता तथा स्थानीय नागरिकों ने एसडीआरएफ टीम को धन्यवाद दिया एवं रेस्क्यू टीम के कार्य की  सराहना की।


Share This News