ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 4 सूरसागर के पास लोगों का आक्रोश फूटा, अधिकारियों को पंप हाउस में लॉक किया, तनातनी, पुलिस ने हिरासत में लिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। सूरसागर तालाब के पास रहने वाले लोगों ने वर्षों तक गंदे पानी व वातावरण का दंश झेला। एक दशक पहले यहां लोगों के आभूषण तक काले हो जाते थे, कारण था अम्लीय वातावरण। बाद में तालाब साफ हुआ, लेकिन नजदीक कोई ठोस निर्माण व कार्रवाई नहीं होने से तेज़ बारिश में यहाँ खतरा बना रहता है। बीती रात में दीवार ढहने व सड़क तिड़कने के बाद लोगों लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। जहाँ सड़क तिड़की है वहा से कुछ फुट की दूरी पर लोगों के मकान है। आज वहां मौक़े पर पहुँचे तहसीलदार सहित एक अन्य अधिकारी को पम्प हाउस में गुस्साए लोगों लॉक कर दिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लोगों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले गुस्से में लोगो ने झील के पास बने पम्प हाउस पर ताला जड़ दिया। इस दौरान पुलिस के साथ पार्षद आनन्द सिंह सोढ़ा, महेन्द्र बड़गुज़र व अन्य लोगो की पुलिस के साथ तनातनी हुई। नाराज पार्षद पम्प हाउस के गेट पर बैठे गए। बाद में पुलिस ने विरोध कर रहे पार्षद  को गाड़ी में डाला व साथ ले गई। सवाल यह है कि यह इलाका आखिर कब तक इस समस्या का दंश झेलेगा? कई मोहल्लों व गलियों से जुड़ा यह मार्ग इतना जर्जर है की कभी भी हादसा हो सकता है। तालाब के अंदर की दीवार देखने मात्र से पता चल जाता कि अंदर से यह कितनी कमजोर है। इसी से यह सड़क जुड़ी है। इस मामले में ठोस कार्रवाई की जरूरत है।


Share This News