ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240712 100700 सूरसागर की दीवार टूटी, रास्ता बंद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ऐतिहासिक सूरसागर की दीवार बीती रात हुई बारिश का दबाव नहीं झेल सकी और तालाब की तरफ ढह गई। ख़तरे को भांपते हुए इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। पुलिस तैनात है। सड़क के अन्य हिस्से पर भी दरार है। यह रास्ता जूनागढ़ के सामने फोर्ट डिसपेंसरी से होकर धोबीधोरा से होते हुए हनुमानहत्था व बारह महादेव मंदिर की ओर जाते हुए आगे नगर निगम के सामने निकलता है। बारिश के दिनों या तेज़ बारिश में ऊंचाई पर स्थित धोबीधोरा को छोड़ नगर निगम के सामने,  सूरसागर फोर्ट डिस्पेंसरी के पास पानी एकत्र हो जाता है। इसका दबाव तालाब की दीवारों पर रहता है। रियासतकाल में सूरसागर का निर्माण हुआ था तब खुदाई के दौरान तालाब की मिट्टी को एक और डाला गया। जिससे ऊंचाई का एक स्थान विकसित हुआ। इसके नजदीक ही धोबी घाट  होने से इसका नाम धोबीधोरा हुआ। हालांकि अब इस इलाके में राजपूत डेरों, मकानों के साथ शर्मा कॉलोनी, लखावत व्यास चौक आदि हैं। सूरसागर तालाब के इस हिस्से में कई बार सौन्दर्यन व नवीनीकरण का कार्य हो चुका, लेकिन अंदर से यह जर्जर व रेतीली है। इसके चलते एक बड़ा खतरा हमेशा बना रहता है।


Share This News