ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 11 बीकानेर में 85 लाख की चोरी कर बन गई शातिर अपराधी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अपराध की दुनिया मे अब महिलाएं भी वारदातों को अंजाम दे रही है। बीकानेर में एक युवती थानेदारी की तैयारी करने के दौरान शातिर अपराधी बन गई। मामले के अनुसार भांजे की नकली पत्नी बनकर बुजुर्ग दंपती को शिकार बनाकर करीब 90 लाख की चोरी करने वाली महिला व तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अंजली उम्र 25 वर्ष निवासी कोटड़ी जिला बीकानेर, बलवन्त सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी रोंटावाली लालगढ़ जाटान, सुरेंद्र कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी रोंटावाली लालगढ़ जाटान व विकास कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी 12 पीएस रायसिंहनगर जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अंजली धन्नाराम की दूर की रिश्तेदार है। उसे पता था कि धन्नाराम के कोई संतान नहीं है और अकेले रहते हैं। इसलिए दूर के रिश्ते में भांजे की पत्नी बनकर घर पहुंच गई और वारदात को अंजाम दे दिया।
ऐसे बनाया प्लान :
30 जुलाई को बज्जू थाना क्षेत्र के भलुरी गांव में धन्नाराम आचार्य के घर एक युवती धनाराम के भांजे किशनाराम की पत्नी बनकर घर पहुंची और धनाराम व उनकी पत्नी संतोष दोनों को विश्वास में ले लिया। रात्रि में युवती ने नींद की गोलियां देकर दोनों को बेहोश कर दिया। इस दौरान तीन युवकों को बुलाकर संतोष के पहने हुए लाखों के गहने उतार ले भागे। जो करीब 50 लाख के थे। साथ ही 35 लाख रूपए नकद भी ले उड़े। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से इस चोरी का पर्दाफाश किया।
पहले की दोस्ती, फिर रची साजिश: पुलिस के मुताबिक, अंजली ने ही वारदात की योजना बनाई थी। अंजली और विकास की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। विकास पर गंगानगर क्षेत्र में पूर्व में 5-6 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें एक मुकदमे में शिनाख्ती परेड का वीडियो अंजली को मिला, जिससे उसने विकास के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। विकास के चोरी के तरीके से वह प्रभावित हुई और दोनों ने मिलकर यह साजिश रची। अंजली का ससुराल रायसिंहनगर है। वह बीकानेर के व्यास कॉलोनी में रहकर थानेदार परीक्षा की तैयारी कर रही थी। चोरी की योजना में विकास ने अपने दो दोस्तों का सहयोग लिया।


Share This News