ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220712 222522 12 बीकानेर बना नशे व हथियारों का अड्डा ? सभी नियम ताक पर, गलियों तक पहुंचा नशा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर भी अब पंजाब की राह पर नशे की गिरफ्त में आ रहा है। यह शहर भले ही छोटा हो, लेकिन अपराध की दर यहाँ अधिक है। बीकानेर में सभी तरह के नियम केवल कागजों तक सीमित है। शहर में हथियार व नशा भी सहज सुलभ है और यहां अपराधियों व बदमाशों की मौज हाथ लगी है। बीकानेर में यदि किसी को हथियार चाहिए तो आसानी से मिल सकते है। इसमें पिस्तौल, चाकू, तलवार आदि शामिल है। नशे की तो बात ही छोड़ो। न केवल सार्वजनिक स्थलों बल्कि गलियों तक ‘चावल’ के नाम से नशा उपलब्ध हो रहा है। कई स्थानों पर हुक्काबार भी चल रहे हैं। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को ना हो ऐसी बात भी नहीं है। समय समय पर प्रशासन कार्रवाई भी करता है। जब भी बीकानेर में कोई वारदात होती है तो एक बार पुलिस प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई करता है बाद में हालात फिर से उसी ढर्रे पर आ जाते हैं। बीकानेर जिले में रात 10 बजे तक ही दुकाने खुली रखने का नियम है लेकिन देर रात तक दुकानें खुली रहती है। कई बाज़ार देर रात तक खुले रहते है। इसमें पुराने शहर व बाहरी कॉलोनियां शामिल है। व्यास कॉलोनी में हुई वारदात भी रात में हुई। यहां भी वारदात के दौरान अनेक युवा मौजूद थे। यहां हुई वारदातें : बीकानेर को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि हथियारों की आपूर्ति कहा से हो रही है ? बीकानेर में हाल ही में ना केवल परकोटे के अंदर बल्कि बाहरी कॉलोनियों में भी वारदातें हुई है। जेएनवी कॉलोनी में मर्डर की वारदात के साथ ही एक घर मे दारू की बोतलें फेंकने, मारपीट, घरों में चोरी की वारदाते, छीना झपट्टी, चैन स्नैचिंग, वाहन चोरी, दुष्कर्म, ऑनलाइन ऑफलाइन धोखाधड़ी सहित अनेक वारदातें आये दिन हो रही है। अनेक बार पीड़ित ही चुप्पी साध लेते है इसके चलते मामले दर्ज नही होते। परकोटे के गोकुल सर्किल से नया शहर पुलिस थाने के बीच, दाऊजी रोड, रेलवे ऑडिटोरियम के पास अनेक घटनाएं हुई है। जिसमें महिलाओं की चैन छीनने की अधिक घटनाएं हुई है। अनेक लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो चुके है।


Share This News