ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
aag barsingsar 1684328843 देशनोक : कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के बासी गांव में कपड़े की दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हाे गया है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। दुकान में भारी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जो जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका।बरसिंहसर के पास बासी गांव में दिनेश कुमार पुत्र सुगनाराम गोदारा की कपड़े की दुकान है। इस दुकान में बुधवार दोपहर धुआं उठता दिखाई दिया, बाद में आग की लपटें नजर आई। दो मंजिला इस दुकान में देखते ही देखते आग तेज हो गई। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया।देशनोक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई, जिसके प्रयासों से आग पर काबू तो पाया लेकिन तब तक सामान जलकर खत्म हो चुका था। रूघाराम गोदारा व पटवारी सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।दुकान मालिक दिनेश कुमार के भाई मांगीलाल गोदारा की संविदा फर्म है। इस फर्म का ऑफिस भी यहां चल रहा था। श्री जसनाथ इंटरप्राइजेज, गोदारा कंस्ट्रक्शन, रामदेव कंस्ट्रक्शन, शंभूनाथ कंस्ट्रक्शन के सभी कागज जलकर राख हो गए। जरूरी कागजात के साथ गाड़ी, ट्रैक्टर ,बाइक सभी के कागज जलकर राख हो गए। नेयवेली लिग्नाइट कंपनीकी फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर करीब 2 घंटे में काबू पाया। प्रशासन की ओर से भी फायर ब्रिगेड मौके के लिए पहुंचाई गई।


Share This News