ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 44 गुरुवार को इन इलाकों लगेंगे महंगाई राहत शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे।जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र में वार्ड 76 का शिविर आसाणियों का चौक स्थित सुरज भवन, वार्ड 63 का शिविर पुरानी जेल रोड स्थित स्वर्णकार पंचायती भवन, वार्ड 34 का जेएनवी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर तथा वार्ड 35 का सर्किट हाउस के पास स्थित कार्यालय सैनिक विश्राम गृह में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे।
इसी श्रृंखला में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ वार्ड नं. 15 का शिविर सिंधी धर्मशाला में, खाजूवाला के वार्ड 9 का शिविर समता भवन, एसबीआई रोड़, देशनोक के वार्ड 10 का शिविर सामुदायिक भवन में तथा नोखा के वार्ड नं. 13 का शिविर राजकीय भट्टड़ स्कूल एवं वार्ड 14 का सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में होंगे।
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के सुरतसिंहपुरा एवं नौंरंगदेसर में, लूणकरणसर के उदाणा एवं रामसरा में, श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा एवं सत्तासर में, कोलायत का चांडासर एवं भोलासर, नोखा के चरकड़ा एवं कुदसू में, बज्जू के 6/8ए एम(संतोष नगर), पूगल के सियारसर पंचकोसा, छत्तरगढ़ के शेरपुरा 1 एसएम, खाजूवाला के सियारसर चौगान में शिविर आयोजित होंगे।


Share This News