ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 6 प्रेमजाल में फंसी युवती के सामने आई नई मुसीबत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में पढ़ने के लिए आई युवती एक युवक के प्रेमजाळ में फंस गई। युवक ने पहले तो युवती से दोस्ती की। उससे नजदीकियां बढऩे पर शादी का प्रस्ताव रखा। इस दौरान आरोपी ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह शादी से माना कर रहा है।
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र का मामला है तथा आरोपी युवक परबतसर नागौर निवासी जीतू सिंह है। इसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पीडि़ता की जान-पहचान हुई थी। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों की आपस में बातें होने लगी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में वह अक्सर बीकानेर आता और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लेता। शादी का कहने पर बहाना बनाकर टालता रहा। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अब आरोपी शादी के लिए तो मना करता है, लेकिन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। मना करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीडि़ता ने बताया कि चार जनवरी, 23 को आरोपी करणीसिंह स्टेडियम आया। उसने उसे वहां बुलाया। वहां आने पर वीडियो डिलीट करने का भरोसा दिलाया। यहां आरोपी ने कार में उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने हाल ही में उसके निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर कई फेक आईडी से वायरल कर दिए और अभद्र कमेंट भी लिखे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News