ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230513 WA0074 बीकानेर शहर कांग्रेस झूमी कर्नाटक की जीत पर, खिलाई मिठाई छोड़े पटाखे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आज आए कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलैक्टर कार्यालय के सामने पटाखे छोड़े, नाचे झूमे और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने इस अवसर पर कहा आज की जीत ने जनता के संदेश को सामने लाकर रख दिया है की जो महंगाई से राहत की बात करेगा, जो जनता की तकलीफों को लेकर आवाज उठाएगा, रोजगार बढ़ाने का विकल्प देगा और हर तरह से जनता की तकलीफ को दूर करने का ग्राफ पेश करेगा वही उसका नायक होगा हिंदू मुस्लिम जाती धर्म के नाम पर देश को बांटने वालो को जनता की गाढ़ी कमाई को चंद पूंजीपतियों पर लुटाने वालो को जनता ने पूर्ण रूप से नकार कर अपने इरादे जाहिर कर दिए है और आने वाले राजस्थान के चुनावो में भी आप देखना कांग्रेस अपने कार्यों की बदौलत और जनता को राहत की बदौलत पुनः सता पर काबिज होगी प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की कर्नाटक तो अभी झांकी है आप देखिएगा की देश को तोड़ने वाले इन नापाक लोगो को जनता आगामी विधानसभा चुनावों में सबक सिखाएगी ये जीत कांग्रेस की नही आम जनता की जीत है जो सही और गलत का फैसला करना जानती है संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा की भाजपा ने इन चुनावो में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर बजरंग बली के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की लेकिन स्वय बजरंग बली ने कांग्रेस का साथ देते हुए भाजपा को संदेश दिया है की धर्म और देवी देवताओं के नाम पर जनता को ठगना अब नही चलेगा चले बजरंग बली तोड़ी भ्रष्टाचार की नली प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया की इस कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य बिसनाराम सियाग, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी,कोषाध्यक्ष रवि पारीक, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर सुनीता गौड़, देहात राजकुमारी व्यास,महासचिव रवि पुरोहित, राहुल जादूसंगत, प्रेम रतन जोशी त्रिशूल, मनोज किराडू, सचिव अभिषेक गहलोत, हाजिर खान, सफी खान, आरिफ भुट्टो, मुमताज शेख, अर्चना नांगल,संतोष पडिहार, सैयद रईस अली, सोहन राव, सफि खान ताहिर हसन कादरी, चंद्रशेखर चवरिया, नारायण जैन मनोज व्यास, सोशल मीडिया जिला प्रभारी अकरम अली, सुरेंद्र डोटासरा लक्ष्मी तंवर, वंदना जोशी अब्दुल रहमान लोदरा, बुद्धिप्रकाश, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे जो की कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे


Share This News