ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 47 बीकानेर : पुलिसकर्मी व कार चालक के बीच झड़प से माहौल गरमाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में पुलिसकर्मियों व कार ड्राइवर में आपसी विवाद होने पर पूगल फांटे पर लोग जुट गए। यह आरोप है कि एक इनोवा कार चालक को पुगल फाँटे पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कागजात दिखाने के नाम पर रोककर मारपीट की। जिसके बाद माहौल गरमा गया। घटना के बाद मौक़े पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस के बर्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया ।पीडि़त ड्राइवर किशन सिंह ने बताया कि वह अपनी गाडी लेकर पूगल फांटे से गुजर रहा था इस दौरान फाँटे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे कागजात दिखाने को कहा और कुछ समझ पाता इससे पहले मौक़े पर मौजूद कास्टेबल ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए।पीडि़त ने बताया इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने मालिक व टैक्सी स्टैण्ड के साथियों को दी। मौक़े पर भारी भीड़ जुट गई और लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे माहौल गरमा गया। मौक़े पर मौजूद पुलिस ने इस प्रकार के घटनाक्रम को ही नकार दिया। वही नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।


Share This News