ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230319 WA0099 कुलपति प्रो. विद्यार्थी ने ली समीक्षा बैठक, दीक्षांत समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय अपना प्रथम दीक्षांत समारोह दिनांक 20 मार्च 2023 को अपराह्न 12.05 पर रवींद्र रंगमंच, बीकानेर में आयोजित करने जा रहा हैं। जन सम्पर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आज कुलपति प्रो. अम्बरीष शरण विद्यार्थी की अध्यक्षता में बीटीयू प्रबन्धन मंडल और अकादमिक परिषद की बैठक आयोजित की गयी जिसमें समारोह के सफल आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कुलपति ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों से कार्यो का प्रगति विवरण प्राप्त कर विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आयोजन की सफलता को लेकर कुलपति द्वारा आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की गयी और विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में पूर्वाभ्यास भी किया गया है।इस समारोह की अध्यक्षता माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय श्री कलराज मिश्र, मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. कृष्ण किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) एवं संस्थापक कुलपति, गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय,नई दिल्ली शिरकत करेंगे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण, हॉस्टल बिल्डिंग का शिला पूजन व विश्विद्यालय कैंटीन का लोकार्पण भी किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के दौरान इस वर्ष बीटेक 1481, बीटेक (होनर्स) 16, एमबीए 576, एमसीए 101, एमटेक 7, पीएचडी 1 सहितकुल 2182 डिग्रीयां प्रदान की जाएगी एवं स्वर्ण पदक की श्रेणी में बीटेक 14, एमबीए 2, एमसीए 1 पाठ्यक्रम सहित कुल 17 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के विद्यार्थी श्री अरविन्द कुमार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी।दीक्षांत समारोह में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के निदेशक/प्राचार्य, विश्वविद्यालय प्रबन्ध मण्डल एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, राजस्थान राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कुलसचिव, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संकायसदस्य, शिक्षकगण, शिक्षाविद, विद्यार्थी व उनके अभिभावक, प्रशासनिक अधिकारीण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं आमंत्रित विशिष्ठ अतिथिगण भी शिरकत करेंगे।


Share This News