ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 31 सस्ते होंगे ब्रेड और बिस्कुट ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। ब्रेड और बिस्कुट और सस्ते होंगे। सरकार ने ब्रेड, बिस्कुट से लेकर आटा की कीमत को घटाने के लिए अपने गोदामों में जमा गेहूं को खुले बाजार में बेचा है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ई-नीलामी के पांचवें दौर में आटा मिलों सहित अन्य थोक उपभोक्ताओं को 5.39 लाख टन गेहूं बेचा। इस कदम से खुले बाजार में भी गेहूं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं इन थोक ग्राहकों में कई आटा मिलों से लेकर कंफेश्नरी इकाइयां शामिल हैं, ऐसे में इनकी कीमतों में असर देखने को मिल सकता है। खाद्य मंत्रालय के अनुसार, गेहूं और गेहूं आटे की खुदरा कीमतों को कम करने के कदमों के तहत पिछले चार दौरों में लगभग 23.47 लाख टन गेहूं खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत थोक उपयोगकर्ताओं को बेचा गया था। अगली साप्ताहिक ई-नीलामी 15 मार्च को होगी। ई-नीलामी का पांचवां दौर नौ मार्च को आयोजित किया गया था और एफसीआई के 23 क्षेत्रों में स्थित 657 डिपो से लगभग 11.88 लाख टन गेहूं बिक्री के लिए रखा गया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘1,248 बोलीदाताओं को करीब 5.39 लाख टन गेहूं बेचा गया है।’’ औसत आरक्षित मूल्य 2,140.29 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले भारित औसत बिक्री मूल्य 2,197.91 रुपये प्रति क्विंटल था। बयान में कहा गया है कि बोली की अधिकतम संख्या 100 से 499 टन तक की मात्रा के लिए थी, इसके बाद 500-999 टन और 50-100 टन के लिए लगाई गई थी। मंत्रालय के अनुसार, नीलामी के दौरान कुल कीमत बताती है कि बाजार नरम हो चला है और कीमतें औसतन 2,200 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे चल रही हैं। नीलामी के चार दौर में बिके करीब 23.47 लाख टन गेहूं में से 19.51 लाख टन का उठाव खरीदारों ने कर लिया है। पहली नीलामी के बाद, ओएमएसएस के तहत गेहूं की संचयी बिक्री 45 लाख टन के कुल आवंटन के मुकाबले 28.86 लाख टन तक पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस तरह की बिक्री ने पूरे देश में गेहूं और गेहूं आटा कीमत को कम करने में महत्वपूर्ण असर डाला है, जिसके ओएमएसएस के तहत गेहूं की खुली बिक्री के लिए भविष्य की निविदाओं के साथ स्थिर बने रहने की उम्मीद है।’’ 


Share This News