ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230313 WA0136 जिला कलेक्टर ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मद्देनजर विभाग द्वारा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के रोकथाम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई थी। इसमें महिला पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं शामिल रही। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि 8 से 14 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि आज बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। बेटे और बेटी में भेद कम हुआ है। फिर भी इस दिशा में और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटों के समान अवसर मिले, तो वे परिवार एवं समाज का नाम और अधिक रोशन करेंगी।इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा, महिला अधिकारिता की उपनिदेशक मेघा रतन आदि मौजूद रहे।


Share This News