ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221212 195656 विजय चंद डागा की स्मृति में पक्षियों के लिए आशियाना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिन्स करनाणी ने बताया कि श्री विजय चंद डागा की पुण्य स्मृति में बीकानेर के समाजसेवी डागा परिवार के सौजन्य से वृद्घ जन ब्रह्मण पथ पर पक्षियों हेतु विशाल आशियाना बनवाया गया हैं।प्रकल्प संयोजक गौरव मुन्धड़ा एवं सह संयोजक ललित स्वामी ने बताया की 11 मंज़िला पक्षी आवास ग्रह का लोकार्पण मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त IAS श्री नीरज के पवन एवं स्वर्गीय श्री विजय चंद डागा की धर्मपत्नी श्रीमती ललिता डागा के करकमलों द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के प्रांतपाल श्री राजेश चुरा ने भामाशाह श्री मोहित डागा एवं श्री रोहित डागा का इस नेक कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा की किसी मनुष्य के घर का निर्माण करवाना पुण्य का काम हैं वही बेज़ुबान पक्षियों के घर का निर्माण करवाना महा पुण्य का काम हैं।संभागीय आयुक्त ने डागा परिवार के सदस्यों से निवेदन किया की वह बीकानेर शहर में अन्य जगहों पर भी इसी तरह के पक्षी आवास ग्रह का निर्माण कार्य करवाए और श्री मोहित एवं श्री रोहित डागा ने अपने पिताजी की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब की प्रेरणा से दूसरा पक्षी आवास ग्रह निर्माण कार्य करवाने हेतु घोषणा की।रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों ने श्रीमती वंदना डागा एवं श्रीमती अलका डागा और सम्पूर्ण डागा परिवार का इस प्रकल्प हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया, इस अवसर पर मेहुल पुरोहित, मयंक पुरोहित, सत्यम अग्रवाल, काव्य अग्रवाल, निपुण राठी, अंकित चाँड़क, मनोज सेनी, मनीष तापडिया, सुनील सारड़ा, आनंद पेडिवाल एवं अन्य सदस्य मोजुद रहे।विदित रहे बीकानेर में युवाओं की संस्था रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य समाज सेवा के हर क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हैं।


Share This News