ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221106 223432 अवैध गैस रिफिलिंग करते पाए जाने पर की गई कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग रोकथाम के लिए गठित दल ने सोमवार को औचक निरीक्षण में हनुमान हत्था स्थित एक दुकान पर छापे की कार्रवाई में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कर संबंधित उपकरण जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ और प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल ने औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए 18 घरेलू गैस सिलेंडर ,तीन गैस रिफिलिंग मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा तीन एलपीजी गैस भरने के लिए पाइप जप्त किए। उन्होंने बताया कि जांच दल ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत धारा 6 ए में कार्रवाई की है।


Share This News