ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221105 WA0053 राजस्थानी के महान पुरोधा की समाधि स्थल पर उगी झाड़ झंखाड़, पुण्यतिथि 22 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थानी भाषा साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व के अमर साधक महान् ईटालियन विद्वान डॉ. लुईजि पिऔ टैस्सीटोरी की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 22 नवम्बर 2022 को गत चार दशकों की श्रृंखला में राजस्थानी युवा लेखक संघ एवं प्रज्ञालय संस्थान द्वारा उन्हें साहित्यिक एवं सृजनात्मक स्तर पर नमन-स्मरण किया जाएगा।
राजस्थानी युवा लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि डॉ टैस्सीटोरी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि-स्थल पर प्रातः 10ः30 बजे पुष्पांजलि-विचारांजली का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के प्रभारी वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से पुनः अनुरोध किया है कि टैस्सीटोरी समाधि-स्थल की सफाई समय रहते करवायी जाए, क्योंकि वर्तमान में समाधि-स्थल के सम्पूर्ण परिसर में बहुत अधिक झाड़ झंकड़ उग आए है।
रंगा ने बताया कि डॉ टैस्सीटोरी राजस्थानी के वह महान् पुरोधा है, जिन्होंने हमारी मातृभाषा का ‘प्राचीन राजस्थानी’ नामकरण किया। साथ ही उन्होंने राजस्थानी व्याकरण, महत्वपूर्ण ग्रंथो का सम्पादन करते हुए पुरातत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। इसी कड़ी में उन्होंने अनेक शोध करते हुए राजस्थानी भाषा साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व को समृद्ध किया।


Share This News