ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221116 180619 अग्निरोधी समस्याओं के लिए ही खर्च हो फायर सेस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने फायर सेस के नाम पर बीकानेर जिले से उपार्जित राशि को बीकानेर में ही फायर संबंधी उपकरण, वाहन एवं अग्निरोधी समस्याओं हेतु खर्च करने बाबत पत्र संभागीय आयुक्त नीरज के पवन को सौंपा । पत्र में बताया गया कि बीकानेर जिले के नगर निगम एवं निकायों द्वारा जिले से फायर सेस के नाम पर जो राशि वसूली जाती है उसको निगम एवं निकायों द्वारा प्राप्त रेवेन्यु को जयपुर मुख्यालय भिजवा दिया जाता है जिससे मुख्यालय द्वारा राजस्थान के अलग अलग जिलों में उपार्जित राशि खर्च कर दी जाती है जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन निकायों एवं निगमों से सरकार को बिलकुल भी रेवेन्यु प्राप्त नहीं होता है उन क्षेत्रों में फायर संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति कर दी जाती है | मिली जानकारी अनुसार बीकानेर जिले से फायर सेस के नाम पर वर्तमान में लगभग 4 करोड़ से अधिक की राशि रेवेन्यु के रूप में जमा है लेकिन फायर संबंधी समस्याओं के निवारण से बीकानेर जिला अभी भी अछूता है | वर्तमान में बीकानेर में 8 फायर फाइटिंग गाड़ियां है जो लगभग 17 से 18 साल पुरानी हो चुकी है एवं वर्तमान में बीकानेर के लिए केवल मात्र 4 फायर फाइटर गाड़ियां सेंक्सन हुई है जबकि बीकानेर में वर्तमान में कम से कम 6 गाड़ियों की आवश्यकता है | बीकानेर जिले में लगभग 14 औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें हजारों के लगभग ओधोगिक इकाइयां संचालित हो रही है, साथ ही सिटी के करीब ही पी.बी.एम. अस्पताल भी है और वर्तमान में गंगाशहर, भीनाशहर भी बीकानेर नगर निगम के क्षेत्र में आते है तथा दिनों दिन नई नई कोलोनियाँ भी विकसित हो रही है | ऐसे में बीकानेर जिले को फायर संबंधी उपकरणों, वाहनों आदि की नितांत आवश्यकता है |


Share This News