ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221113 205315 भैरवाष्टमी महोत्सव 16 नवम्बर को ** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। श्री त्रिलोचन कोडाणा मनोकामना सिद्धी भैरुनाथ, होलिका चौक, नत्थुसर बास में 16 नवंबर को भैरवाष्टमी वार्षिक महोत्सव मनाया जायेगा। व्यवस्थापक दिनेश सांखला के अनुसार सभी कार्यक्रम परम आदरणीय श्री शिवसत्य नाथ जी महाराज के सानिध्य मे संपन्न होंगे, जिसके अन्तर्गत प्रात: 8 बजे गणेश पूजन के साथ अभिषेक, संगीतमय भैरु पाठ, हवन, महाआरती और महाप्रसाद(भंडारा) आदि होंगे। बाबा भैरूनाथ का विशेष श्रृंगार किया जायेगा।

जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो
मजबूत मन से ही सब संभव- आचार्य श्री विजयराज जी म.सा.
Thar पोस्ट बीकानेर। तीन तरह का मन होता है। एक मजबूत मन, दूसरा मजबूर मन और तीसरा मजदूर मन होता है। लेकिन, जीवन में सफलता किसे प्राप्त होती है…?, जिसका मन मजबूत होता है। अगर हम हमेशा जीवन में आगे बढऩा चाहते हैं, हमें अपना मन मजबूत बनाना चाहिए। जीवन का लक्ष्य भी वही पाते हैं, जिनका मन मजबूत होता है। यह सद्विचार श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के 1008 आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने रविवार को पवनपुरी स्थित झंवरलाल सेठिया (मन्नू बाबू), सुनील सेठिया और सुदीप सेठिया (पिंकु) के निवास पर विहार के दौरान व्यक्त किए। महाराज साहब ने मन कैसा होना चाहिए विषय पर व्याख्यान देते हुए श्रावक -श्राविकाओं को मन के बारे में जानकारी दी।
आचार्य श्री ने कहा कि मजबूत मन से सबकुछ होता है। मन में कमजोरी, कच्चापन आ जाता है। यह कुछ परिस्थितियों के कारण होता है और कुछ कर्मों के कारण मन कमजोर हो जाता है। आज कमजोर मन वाले ज्यादा हैं। साधु-संतो का मन मजबूत होता है तो हम कैसी भी स्थिति हो, परिस्थिति हो संयम के मार्ग को नहीं छोड़ते, पक्के मन वालों की यह सोच होती है कि यह दुख -तकलीफ जीवन का हिस्सा है। महाराज साहब ने कहा कि मैं आपकी बात नहीं करता लेकिन मेरा मन कच्चा होता तो क्या मैं साधुपन ले पाता। याद रखो- मन मजबूत होता है आत्मविश्वास से, इसलिए अपना आत्मविश्वास बनाए रखो।
तीन पर भरोसा करना चाहिए
आचार्य श्री विजयराज जी ने फरमाया कि तीन पर सदा भरोसा करना चाहिए। पहला आत्मा की शक्ति पर, जिसे भरोसा हो उसका मन मजबूत होता है। दूसरा परमात्मा की भक्ति पर , परमात्मा की भक्ति संसार में भरोसे लायक है। हालांकि परमात्मा दिखते नहीं है, लेकिन, यह श्रद्धा, अनुभव और आस्था का विषय है। तीसरा गुरुजनों की अभिव्यक्ति पर भरोसा करना चाहिए। गुरु की अभिव्यक्ति को जो मानता है, उसका मन मजबूत हो जाता है।
संत मुनि और महासतीयों ने विहार किया
श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजयकुमार लोढ़ा ने बताया कि आचार्य श्री विजयराज जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ति महासतीयों पद़मश्री जी आदि ठाणा-3 ने नवकार भवन गंगाशहर से विहार कर उदयरामसर मंदिर पहुंचे। अनुपम मुनि जी एवं वैराग्य प्रिय जी ने रविवार सुबह उदयरामसर से विहार कर पलाना प्रस्थान किया। अध्यक्ष विजयकुमार लोढ़ा ने बताया कि आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. रविवार सुबह सादुलगंज से विहार कर पवनपुरी स्थित झंवरलाल सेठिया (मन्नू बाबू), सुनील सेठिया और सुदीप सेठिया (पिंकु) के निवास पधारे, जहां सुबह प्रवचन के बाद दोपहर की महामंगलिक दी। तत्पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन हुआ। आचार्य श्री सोमवार सुबह पवनपुरी से विहार कर गंगाशहर स्थित घेवरचंद बोथरा की कोटड़ी पधारेंगे।


Share This News