ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221113 WA0137 सीएमएचओ ने गुसाईसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने रविवार को गुसाईसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष स्वामी सेओपीडी, आईपीडी, दवाइयों की उपलब्धता, जांचें, साफ-सफाई, चिकित्सकीय स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लेबर रूम और वार्ड का निरीक्षण किया।
सीएमएचओ डॉ. पंवार ने कहा कि कोई भी पात्र परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण से वंचित न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इस योजना द्वारा परिवारों को दस लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज, पांच लाख दुर्घटना बीमा मिल सकेगा। उन्होंने कहा स्टाफ सदस्य समय पर चिकित्सा केंद्र पहुंचें और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण चलता रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मौसमी बीमारियों की संभावनाओं के मद्देनजर अधिक सतर्कता के निर्देश दिए।


Share This News