ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220913 WA0163 पीबीएम हॉस्पिटल में नवाचार : ट्रोमा, मेडिसिन, पीडियाट्रिक, कार्डियो व जनाना अस्पताल में रखी गई शिकायत पुस्तिकाएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

आमजन की सुविधा के लिए संभागीय आयुक्त का एक और नवाचार
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन तथा ओपीडी में आने वाले रोगी अब किसी प्रकार की परेशानी आने पर अपनी शिकायत तुरंत लिखित में दर्ज कर सकेंगे। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर अस्पताल के ट्रोमा, मेडिसिन, पीडियाट्रिक, कार्डियो व जनाना सहित पांच विभागों में शिकायत पुस्तिका रखी गई।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि ये सभी अस्पताल के महत्वपूर्ण विभाग हैं, जहां आमतौर पर मरीजों की काफी भीड़ रहती है। यहां आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए इन सभी स्थानों पर शिकायत पुस्तिका रखवाई गई है। यदि इन स्थानों पर आमजन किसी प्रकार की असुविधा का अनुभव करते हैं, तो वह अपनी शिकायत यहां रखे रजिस्टर में दर्ज कर सकते हैं। संभागीय आयुक्त ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए शिकायत पुस्तिका इन्क्वायरी पर रखवाई गई। इससे आमजन को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारू बनाने में मदद मिल सकेगी। इन शिकायत पुस्तिका का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन शिकायत पुस्तिकाओं का रेंडम अवलोकन और कार्यवाही की नियमित समीक्षा की जाएगी।


Share This News