ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
mout बीकानेर में महिला की मौत, पति-पत्नी मिले अचेत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर जिले के नयाशहर थाना इलाके में एक दंपति अपने घर में अचेत अवस्था में मिले। जिसमें से पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की सांसे चलने से पुलिस ने तत्काल पति को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रंगा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे रावतसर निवासी दीपक छपौला व उसकी पत्नी घर में चारपाई पर अचेत पड़े होने की सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके मिली। जिसके बाद सीओ सिटी दीपचंद व थानाधिकारी गोविन्द सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने की स्थिति में छत के रास्ते पड़ताल की तो दीपक की सांसे चलने का पता लगने पर पुलिस ने तुरंत दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो देखा दीपक की पत्नी दम तोड़ चुकी है और दीपक की सांसे चल रही है। पुलिस ने दीपक को पीबीएम के लिये रवाना किया और घर में जांच पड़ताल की। एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची और मकान के कौने कौने में जांच कर साक्ष्य जुटाएं। हालांकि पुलिस ने दीपक के होश में आने के बाद ही घटनाक्रम की जानकारी होने की बात कही। लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या का मामला। जानकारी मिली है कि दीपक की चुंगी नाके पर ऑटो पाटर्स की दुकान है और उसकी शादी इस साल अप्रेल में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाकर घटना का पता लगाने में जुटी हुई है।


Share This News