IMG 20220202 004525 47 बीकानेर :-सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की प्रमुख तहसील लूणकरणसर थाना इलाके में ट्रक व कार की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर जगदेवाला के पास कार में सवार बामनवाली निवासी कन्हैयालाल व रामस्वरूप बीकानेर की तरफ से बामनवाली आ रहे थे। इस दौरान कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। होली के दिन दो युवकों की मौत से गांव में शोक छा गया। तीस-पैंतीस साल के युवक मित्र होने के साथ ही रिश्ते में भाई भी थे। दोनों का परिवार एक है। रामस्वरूप बामनवाली गांव में ही परचून की दुकान करता था जबकि कन्हैयालाल आयुर्वेद विभाग में नौकरी करता था। करीब दस साल पहले ही उसके पिता की मौत हो गई, तब आयुर्वेद विभाग में उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शुक्रवार को दोनों परिवारों में गम का माहौल रहा। गांव के अधिकांश हिस्सों में होली नहीं खेली गई।


Share This News