IMG 20211103 181707 1 बीकानेर में 2 युवकों की हत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के बीछवाल थाना इलाक़े में दो युवकों का मर्डर हुआ है। घटना स्थल पर भारी पुलिस ज़ाब्ता तैनात है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरधारी लाल लुहार व एक अन्य श्याम लाल का मर्डर हुआ है । पुलिस कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि दोनो होली मनाने के लिए शोभासर गए थे वहां रंग लगाने की बात पर अन्य युवकों से विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ गया और चाकू के हमलों से दोनों युवकों की मौत हो गई।


Share This News