IMG 20220202 004525 40 शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला गुरुवार को आएंगे बीकानेर * जिला शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश ** ग्रामीण हाट में चल रहा हुनर बाज़ार ***डॉ सलीम बने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा (पंचायती राज के अधीनस्थ). कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला बुधवार को रात्रि 09.40 बजे रेलमार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर गुरुवार प्रातः 04.10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।शिक्षा मंत्री गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को बीकानेर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शनिवार रात्रि 11.20 बजे रेलमार्ग द्वारा जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

नगर विकास न्यास विकास कार्यों के प्रति उदासीनता को देखते हुए पार्षद मनोज विश्नोई ने यूआईटी सचिव को वार्ड के विकास को लेकर बहुत बार ज्ञापन दिया और आंदोलन किया मगर यूआईटी सचिव ने बार बार यूआईटी में बजट नहीं होना और यूआईटी का घाटै में होने का हवाला देकर विकास नहीं करवाया जबकि यूआईटी ने सादुल गंज से 200 करोड़ से ऊपर रेवेन्यू इकट्ठा किया। प्लॉट बेचकर अर्बन का नियम यह है कि जिस कॉलोनी जाता से कमाओगे 30 प्रतिशत पेसा उसी कॉलोनी के विकास पर लगाओगे मगर यूआईटी ने नियमों की पालना नहीं की इससे आहत हो कल पार्षद मनोज विश्नोई विधायक सिद्धि कुमारी निवेदन किया विधायक ने दो हाई मास्क लाइट डी ब्लॉक के पार्क में झूले और ब्लॉक के लिए 1500000 पंद्रह लाख रुपए की अनुशंसा की पार्षद मनोज विश्नोई ने सिद्धि कुमारी आभार व्यक्त किया।

Thar पोस्ट। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को आज नया प्राचार्य मिल गया है। राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर डॉक्टर मोहम्मद सलीम को बतौर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले मुकेश आर्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे अब उनकी जगह वरिष्ठ आचार्य मोहम्मद सलीम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

img 20220315 2018281833926519316291151 शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला गुरुवार को आएंगे बीकानेर * जिला शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश ** ग्रामीण हाट में चल रहा हुनर बाज़ार ***डॉ सलीम बने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति बरकरार रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
जिला शांति समिति की बैठक आयोजित
Thar पोस्ट। बीकानेर का भाईचारा, आपसी प्रेम और समरसता पूरे देश में विशेष पहचान रखती है। यहां के लोग तीज-त्यौहार और मेले-उत्सव मिलजुल कर मनाते हैं। इस परम्परा को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति अपने आप में मिसाल है। होली के दौरान भी बीकानेर का यह प्रेम और सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के सुख-दुःख का भागीदार बनना यहां की तासीर है, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आए। उन्होंने कहा कि बीकानेर की होली, यहां परम्परागत रूप से आयोजित होने वाली रम्मतों एवं अन्य कार्यक्रमों का लुत्फ सभी मिलकर लें, जिससे देश भर में इसकी विशिष्ट पहचान बनी रहे।
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने कहा कि बीकानेर साझा संस्कृति को पोषित करने वाला शहर है। बीकानेर का इतिहास स्वर्णिम रहा है। यह स्थिति सदैव बनी रहे, ऐसे प्रयास हों। शहर के बड़े-बुजुर्ग इस परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस द्वारा सभी व्यवस्थाएं माकूल रखी जाएंगी।
इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, वृत्ताधिकारी दीपचंद, ओमप्रकाश, अब्दुल मजीद खोखर, मुफ्ती मुहम्मद अशफाक गौरी, वली मोहम्मद गौरी, कमल गहलोत, कैलाश चंद्र सोनी, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, हसन अली टाक, जितेन्द्र खत्री, हनुमान प्रसाद सोनी, अब्दुला अशरफी, महमूद अली, दिनेश रामावत, किसन लाल, मदन गोपाल जाजड़ा, मोहम्मद फारूक चौहान, साबिर अहमद, माशूक अली, सुशील कुमार यादव, घनश्याम पारीक, ओमप्रकाश धारणिया आदि मौजूद रहे। सभी ने बीकानेर की बहुरंगी संस्कृति को बनाए रखने में साझा भागीदारी का विश्वास दिलाया।
एक तरफा यातायात को सराहा
बैठक के दौरान शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों ने कोटगेट क्षेत्र में लागू की गई एक तरफा यातायात और नो पार्किंग जोन व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस का आभार जताया। सभी ने कहा कि इस व्यवस्था से आमजन को बड़ी राहत तथा लम्बे समय तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिली है।

Thar पोस्ट। शांति मैत्री मिशन संस्थान की प्रेरणा से बीकानेर की युवा शक्ति ने एकजुट हो कर इस वर्ष के हुनर बाज़ार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हस्तशिल्प उद्यमी अपनी कला को बीकानेर के साथ हुनर बाज़ार के माध्यम से साझा कर रहे है । पत्रकारों से बातचीत में संस्थान की निदेशक अंकिता माथुर ने बताया की सात दिवसीय हुनर बाज़ार में नवाचार करते हुए विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएँ व सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे है। इसके अलावा लैंगिक समानता विषय पर परिचर्चा,एक्सटेम्पोर कार्यशाला,ग्राफि़क डिज़ाइनिंग वर्क्शाप,घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर भी परिचर्चा,फ़ूड मेला,सांस्कृतिक संध्या जैसे आयोजन हो रहे है। इस आयोजन में बीकानेर के युवा संगठन वृक्षित फ़ाउंडेशन, स्टार्क फ़ाउंडेशन, थार फ़ाउंडेशन, रॉबिनहुड आर्मी, अल्फ़ाज़ फ़ाउंडेशन, बेक बाबा, सिली टी, न्यू डेस्टिनी व बीकानेर सिटी ब्लॉग अपनी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे है।

picsart 03 15 071608209909109560846 शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला गुरुवार को आएंगे बीकानेर * जिला शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश ** ग्रामीण हाट में चल रहा हुनर बाज़ार ***डॉ सलीम बने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News