1647349273235 kashmirranka2585086525. रांका ने द कश्मीर फाइल्स’ मूवी का शो सूरज टॉकिज में नि:शुल्क दिखाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी का शो सूरज टॉकिज में नि:शुल्क दिखाया गया। आयोजक भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि मंगलवार को 12 से 3 बजे वाला शो जनता को नि:शुल्क दिखाया गया है। पूरा शो हाउसफुल रहा तथा टॉकिज परिसर में प्रवेश के बाद जनता ने जयश्रीराम व वन्दे मातरम् के नारों के साथ उत्साह दिखाया। फिल्म समाप्त होने के बाद दर्शकों का तिलक लगा कर आभार प्रकट किया गया।ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि सूरज टॉकिज में द कश्मीर फाइल्स फिल्म के 12 बजे वाले शो की भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कैमरा मशीन का स्विच ऑन कर शुरुआत की। महनोत ने बताया कि शो शुरू होने से पहले राष्ट्रगान किया गया। फिल्म देखने वालों में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही और युवाओं में भी उत्साह दिखा।

महावीर रांका ने बताया कि फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर में हुए उस भयावह मंजर को दिखाया गया है, जब वहां कश्मीरी पंडितों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी और कश्मीरी हिंदुओं को रातों रात अपना घर छोड़कर भागना पड़ा था। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को दुनिया के सामने लाने वाली इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। यूपी-उत्तराखंड समेत 7 भाजपा शासित राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। रांका ने कहा कि जनता को सच दिखाना मूल उद्देश्य रहा इसी कारण फिल्म शो नि:शुल्क चलाया गया। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, घनश्याम रामावत, आनन्द सोनी, जगदीश मोदी, राजेन्द्र व्यास, पवन सुराना, दिनेश चौधरी, शंकर सिंह राजपुरोहित, लोकेश कच्छावा, जैना महाराज, रामदयाल कच्छावा, मोहनलाल कच्छावा, पवन कच्छावा, गौरीशंकर देवड़ा, महादेव शर्मा, मनोज पडि़हार, रमेश भाटी व प्रणव भोजक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका की शैली वाकई अनूठी है। सन् 2020 में तानाजी फिल्म रिलीज हुई थी उस फिल्म के भी दो शो महावीर रांका द्वारा नि:शुल्क दिखाए गए थे। उद्देश्य यही था कि युवाओं को इतिहास के गौरव तानाजी के बारे में जानकारी मिले तथा हिन्दुत्व और शौर्य से ओतप्रोत इस फिल्म से सभी युवा रूबरू हों। इसी तर्ज पर लोगों को सत्य की जानकारी रहे इसलिए द कश्मीर फाइल्स का शो नि:शुल्क दिखाया ।


Share This News