ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210913 125528 57 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञा पत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने के बाद 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि नापासर स्थित श्री राम मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा गजनेर स्थित श्री हाजा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 20 व 21 अक्टूबर दो दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं। गोपेश्वर बस्ती स्थित एस आर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 20 से 22 अक्टूबर, इंदिरा कॉलोनी स्थित संध्या मेडिकोज एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 20 से 26 अक्टूबर, नोखा स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 20 से 27 अक्टूबर तथा जैतपुर स्थित श्री श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 20 से 31 अक्टूबर तक के लिए निलंबित किए गए हैं।

महिला आईटीआई में प्रवेश का एक और अवसर
बीकानेर। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण योजना अंतर्गत सत्र 2021-22 के लिए बिना प्रशिक्षण शुल्क के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से सीधे ही संस्थान स्तर पर (ऑफलाइन) आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अधीक्षक मोनिका गोदारा ने बताया कि दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रवेशार्थी कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो हिंदी व फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसर व्यवसाय हेतु तथा आठवीं उत्तीर्ण प्रवेशार्थी स्विंग टेक्नोलॉजी एवं सरफेस ऑनरमेंटल टेक्निकस व्यवसाय हेतु एसएसओ व ई मित्र के माध्यम से 29 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के उपरांत प्रार्थी को आवेदन पत्र का प्रिंट, योग्यता संबंधी दस्तावेज, अंक तालिका व प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की फोटो-प्रति सहित संस्थान में 30 अक्टूबर तक जमा करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट व संस्थान कार्यालय में कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।


Share This News