IMG 20210913 125528 56 डेंगू मुक्त बीकाणा : जूनागढ़ के आगे से निकलेंगी रैली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar posts bikaner ‘डेंगू मुक्त बीकाणा’ अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की ओर से मंगलवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। जूनागढ़ के आगे से सायं 5 बजे निकलने वाली रैली को जिला कलक्टर नमित मेहता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डेंगू के विरुद्ध जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली जूनागढ़ से तीर्थ स्तंभ, एमएस कॉलेज पुलिया, डूडी पेट्रोल पंप, नया शहर थाना, नत्थूसर गेट, हरोलाई हनुमान जी मंदिर, मोहता सराय, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 5, मेडिकल कॉलेज सर्किल, जेएनवी सर्किल, जयपुर रोड से होते हुए सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय पर जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न माध्यमों से जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे।


Share This News